
Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला, 2022 के सातवें दिन बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए कांवरियों का तांता लगा रहा। सातवें दिन एक लाख से ज्यादा कांवरियों ने बाबा का जलार्पण किया।

गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था के साथ कुल 1,10,854 कांवरियों ने बाबा का जलार्पण किया। इनमें से अर्घा जलार्पण करने वाले भक्तों की संख्या 89,352 रही, जबकि बाह्य अर्घा के द्वारा 17,976 एवं शीघ्रदर्शनम् कूपन के जरिये 3526 कांवरियों ने जलार्पण किया।


