रांची: झारखंड में 20 जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। बुधवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना से 19 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि कोरोना के सिर्फ सात नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, लातेहार से एक और सिमडेगा से कारोना का एक मरीज मिला है।

राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 347755 हो गयी है। जबकि अबतक कुल 12893841 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 153 सक्रिय केस हैं। राज्य में कोरोना के 342470 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5132 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।
दूसरी ओर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 73 है। 10 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85556 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83895 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Sahibganj में युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान
- Kolkata incident: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 19, CM अधिकारी ने 25 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान
- Madhya Pradesh: ग्वालियर हादसे में दो और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 14 पहुंची
- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर



