
Deoghar: देवघर नगर थाना में जान मारने की नीयत से मारपीट और स्कोर्पियो वाहन क्षतिग्रस्त करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला रांगामोड़ निवासी उज्जवल कुमार ने दर्ज कराया है।

आरोप है कि 18 सितंबर की रात 10 बजे के आसपास अपने स्कोर्पियो से चचेरे भाई प्रेम कुमार के साथ मामा घर से रांगामोड़ लौट रहा था। उसी दौरान जलसार मोड़ सुमन होटल के पास जबरदस्ती सागर राउत अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर गाड़ी को रोक दिया और गाली गलौज करने लगा। सागर राउत के हाथ मे पिस्टल था अन्य के पास छुरा, लाठी और रड था। जिससे सभी लोग जानलेवा हमला कर दिया। सागर राउत ने पिस्टल के बट से उसके सिर पर मार दिया जिससे वह जख्मी हो गया। उसके चचेरे भाई प्रेम कुमार के पैर में छुरा मारकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान 10 हजार रुपये एवम मोबाइल की छिनतई कर ली। वह जान बचाने के लिए सुमन होटल में घुसा। लेकिन वहां के स्टाफ ने धक्का देकर उसे बाहर कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचे उसके बाद उसकी जान बची।

आरोप है कि सागर राउत ने धमकी देते हुए कहा कल 5 लाख रंगदारी पहुंचा देना नहीं तो बाप-बेटे को जान से मार देंगे। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।


