
झारखण्ड
गुमला।

गुमला पुलिस ने सोमवार को एक पोस्टर जारी कर गुमला जिले के घाघरा में हुई भाई-बहन की हत्या के आरोपियों की खोज के लिए लोगों से सहयोग मांगा है। जारी पोस्टर में भाई-बहन हत्या मामले में दो आरोपियों की तस्वीर है।

जारी पोस्टर के जरिये आम लोगों से दोनों आरोपियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। साथ ही सूचना देने वालों के नाम व पता गुप्त रखे जाने व उचित इनाम देने की बात कही गई है।
बता दें कि 25 अक्टूबर की देर रात घाघरा थाना क्षेत्र के चुंदरी गांव के पास भाई-बहन की बदमाशों ने पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी थी। दोनों भाई-बहन कार से लोहरदगा जा रहे थे इसी दौरान बीच रास्ते में यह घटना हुई। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। जिस कार से भाई-बहन लोहरदगा जा रहे थे, वह वारदात वाली जगह से 20 किलोमीटर दूर रुकी घाटी से बरामद की गई थी।
इसे पढ़ें:कार से जा रहे भाई-बहन की पत्थर से कुचल कर हत्या
वहीं, इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने की शिकायत के बाद डीजीपी एमवी राव ने शनिवार को लोहरदगा थाना प्रभारी व इसमें संलिप्त एक अन्य पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया था।
पुलिस आपसी रंजिश व लूटपाट के एंगल पर पुरे मामले की जांच कर रही है।



