
Godda: गोड्डावासियों को एक और बड़ी सौगात मिली है। गोड्डा से कोलकाता/सियालदह के लिए ट्रेन का तोहफा केंद्र ने दिया है। यह ट्रेन हर रोज गोड्डा से कोलकाता/सियालदह के बीच चलेगी।

63141/42 नंबर की यह ट्रेन प्रत्येक दिन गोड्डा से सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर चलकर शाम 6 बजकर 35 मिनट पर सियालदह पहुँचेगी। सियालदह से यह ट्रेन प्रत्येक दिन 12 बजकर 5 मिनट पर चलकर रात्रि 10 बजकर 30 मिनट पर गोड्डा पहुँचेगी। यह ट्रेन पौडैयाहाट, हंसडिहा, नोनीहाट, बडापलासी, दुमका, शिकारीपाडा, पिनरगढिया, रामपुरहाट स्टेशन पर रुकेगी।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी इस ट्रेन के मिलने पर ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है “गोड्डा खुशनसीब है कि देश को मोदी जी जैसा महानायक प्रधानमंत्री मिला। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर रेलवे ने गोड्डा से कोलकाता/ सियालदह ट्रेन का तोहफ़ा दिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के लिए आभार के शब्दों की कमी पड़ रही है ।”



