
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में इन दोनों बाइक चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है। पिछले तीन दिनों में चोरों ने तीन बाइक की चोरी कर ली। थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन रानी कोठी मोहल्ले से चोरों ने एक घर के सामने से बाइक चोरी कर ली। इसे लेकर मोहल्ला निवासी पंकज कुमार सिंह ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि करीब 2:00 बजे दिन में अपने घर के सामने बाइक लगाकर अंदर खाना खाने गया था। कुछ देर बाद जब बाहर निकाला तो दिखा बाइक गायब है। अपने स्तर से बाइक की काफी खोजबीन का प्रयास किया। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।

बताते चले की 29 अगस्त को बिहार के बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी नीरज कुमार सिंह की बाइक बजरंगी चौक स्थित एसबीआई शाखा के पास से चोरी कर ली थी।
30 अगस्त को बिग बाजार के पास से विलियमस टाउन निवासी वशिष्ठ कुमार की बाइक की चोरी कर लिया था। लगातार बढ़ते बाइक चोरी से शहर वासी खासे परेशान है। पुलिस बाइक चोरों को पकड़ने में काफी सुस्त नजर आ रही है।


