
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में नाबालिग लड़की के अपहरण कर लिए जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला नाबालिग के पिता ने दर्ज कराया है।

पिता ने बसमाता निवासी जितेंद वर्मा, प्रधुम्न वर्मा, राजीव राय, कार्तिक वर्मा, संदीप वर्मा को आरोपी बनाया है। आवेदन में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 7 सितंबर की रात 8 बजे चापानल पर पानी लाने गई थी। उसी दरम्यान उपरोक्त लोगों ने गलत नियत से उसका अपहरण कर लिया।

मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।


