
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छिनतई करने वाले दो बदमाशों को देशी पिस्टल एवं मैग्जीन के साथ गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम विक्रम कुमार साकिन गोरा और राजेश यादव साकिन मनीडीह थाना रिखिया के नाम शामिल हैं।

पुलिस मिडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार को मिली गुप्त सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों द्वारा 9 अगस्त को एक फाइनेंस कर्मी धनबाद के पुटकी निवासी सुनिल कुमार के साथ लूट पाट को अंजाम दिया गया था। दोनों के पास से लूट में प्रयोग किया गया टीवीएस अपाचे बाइक, लूट का 5000 नकद और एक देशी पिस्टल मैग्जीन सहित और एक खाली मैग्जीन और दो मोबाइल बरामद किया गया है।


