
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के साइबर थाना क्राइम अयोध्या परिक्षेत्र पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

गिरफ्तार अपराधी का नाम मन्ताज अंसारी है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के बुची पहाड़पुर, पहड़तल्ली का रहने वाला है। साइबर थाना अयोध्या परिक्षेत्र पुलिस ने थाना कांड संख्या 02/21 के मामले में उसे गिरफ्तार किया है।


