
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां जलपेश जा रहे 10 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि 19 कांवड़िये घायल हो गए।

जलपेश में शिवमंदिर है, बताया जा रहा है कि सभी शिव भक्त वाहन से वहीं जा रहे थे। वाहन में डीजे लगा था। इसमें ही जेनरेटर रखा था। जेनरेटर के वायर में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में करंट दौड़ गया। इससे पिकअप में सवार कांवड़िये चपेट में आ गए।

पिकअप वैन में करीब 30 लोग सवार थे। 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 लोग जख्मी हो गए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर फरार हो गया है।


