Ranchi: देवघर के जाने-माने युवा डॉक्टर राजीव रंजन को आम आदमी पार्टी (AAP) ने झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश संयोजक डॉ. डी. एन सिंह की अनुशंसा और परदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक के निर्देशानुसार डॉ. राजीव रंजन को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए हमारे प्रदेश संयोजक और प्रदेश प्रभारी का आभार। जिन्होंने मुझ जैसे पार्टी के अदना सा सिपाही पर विश्वास जताते हुए इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौपीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ साथियों के विश्वास को जीतने की कोशिश करूंगा। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
वहीं, आप द्वारा डॉ. राजीव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई देने का दौर जारी है।
जानकारी हो कि हाल ही में पार्टी का दामन थामने वाले डॉ राजीव रंजन इनदिनों संगठन मजबूती के लिए संथाल सहित विभिन्न क्षेत्रों का जमकर दौरा कर रहे हैं।