Dhanbad: बीसीसीएल के एरिया वन के मुराईडीह कोलियरी के कोल डंप में आज कन्हाई चौहान और ढुल्लू समर्थकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। गोलियां भी चलीं। कोल डंप रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। लोग एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे थे। भगदड़ मची हुई थी। पत्थर बाजी में कई चोटिल भी हुए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
कोयला लोडिंग और रंगदारी विवाद का कारण बताया जा रहा है। दो गुटों के बीच जारी वर्चस्व की जंग हिंसक रूप भी ले सकता है।