
Ranchi: झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में 17 और 18 अगस्त को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त को लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 18 अगस्त को लातेहार, पलामू, चतरा और हजारीबाग में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए 17 और 18 अगस्त को संबंधित जिलों में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



