
Deoghar: देवघर के एक होटल सभागार में कैनन इंडिया (Canon India) और स्थानीय डीलर गणेशास इन्फोटेक (Ganeshas Infotech) ने संयुक्त रूप से एक वेडिंग फोटो वर्कशॉप (Wedding Photo Workshop) का आयोजन स्थानीय फोटोग्राफर्स (photographers) के लिए किया।

इस वर्कशॉप में करीब 40 स्थानीय फोटोग्राफर को नई तकनीक और नए प्रोडक्ट के लिए प्रशिक्षित (trained) किया गयाl

कैनन की तरफ से मेंटर संजय बोस ने ट्रेनिंग कंडक्ट कराया। कैनन के बी डी एम दीपंकर चक्रवर्ती, एसएसओ राज कुमार दास, शेखर उपाध्याय, राजेश कुमार, गणेशा इन्फोटेक के आईएसपी रोहित कुमार यादव भी ट्रेनिंग में उपस्थित थे।
स्थानीय डीलर गणेशा इन्फोटेक के प्रोपराइटर पीयूष जायसवाल भी ट्रेनिंग में मौजूद थे और उन्होंने बताया कि गणेशा का एसोसिएशन कैनन के साथ पिछले 22 सालों का है और कंपनी के साथ मिलकर हमेशा ही ऐसे तकनीकी वर्कशॉप का आयोजन होता आया है और आगे भी होता रहेगा, हम लोगों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्किल्ड बनाना है ताकि वह किसी भी शहर के फोटोग्राफर से हर चीज में बराबर हो और अपने कस्टमर्स को बेस्ट सर्विस दे पाए।
ग्राहकों को बेहतर सेवा और नई-नई तकनीक से अवगत कराने के लिए कंपनी ने एक आईएसपी रोहित कुमार यादव की भी नियुक्ति स्थानीय डीलर शॉप गणेशा इन्फोटेक में कराई है।


