
Deoghar: जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया गावं में मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाजरत लोंगो में दिनेश राउत उसकी पत्नी सरिता देवी, राहुल कुमार (17), शिवम कुमार (10), खुशी (17) और बाबुल कुमार शामिल हैं।

परिजनों ने बताया कि घर के कुछ दूरी पर स्थित जंगल से मशरूम लाया था। उसके बाद घर में उसे बनाकर सभी ने खाया। खाने के एक घंटे बाद सभी को उल्टी होने लगा और पेट मे काफी दर्द होने लगा। आनन फानन में सभी को टोटो में लादकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


