
Deoghar: देवघर शहर में पांच दिवसीय मौन की गूंज कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। श्री श्री रविशंकर द्वारा संचालित यह कार्यक्रम एक सितंबर से देवघर के श्री श्रीनिवास में पांच सितंबर तक चलेगा। गुरुवार को गणपति श्लोक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस कार्यक्रम को प्रारंभ कराने में मुख्य भूमिका आर्ट ऑफ लिविंग के प्रसिद्ध प्रशिक्षु निशांत और कार्यक्रम को संपन्न करा रही रांची से आई हुई आर्ट ऑफ लिविंग की सीनियर शिक्षिका सविता सिंह का है। सविता सिंह ने बताया कि हमारे संपूर्ण जीवन में योग और ध्यान का बहुत महत्व है और ध्यान से हम अंतर्मुखी होते हैं जिससे हमारे अंदर ऊर्जा का निर्माण होता है जो हमारा संपूर्ण रूप से विकास करता है, और हमें अपने जीवन में सही निर्णय लेने में मदद करता है।

झारखंड के कई जिले से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने देवघर पहुंचे हैं। कार्यक्रम में में मुख्य रूप से योग, सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम और मौन साधना होगी। साधक मौन व्रत में रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि एक सात्विक वातावरण में ध्यान साधना सत्संग के साथ अपने जीवन को अंतर्मुखी करेंगे और एक उत्सव बनाने का संकल्प लेंगे। साधक यह जानेंगे कि स्वस्थ तन संतुष्ट मन एवं दुख रहित जीवन हमारा मूल अधिकार है , जिससे हम दूर हो गए हैं, उसे प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।अंतर्मुखी होने पर हमें पता चलता है, और हमारा जीवन खुशी शांति और आनंद से भर जाता है।

देवघर की पावन भूमि में यह कार्यक्रम अब होता रहे इसकी जिम्मेदारी नीलम निभा रहे. जिन्होंने साधकों को अपने घर श्री श्री निवास में साधना करने के लिए स्थान दिया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भूमिका रमाशंकर , अभय , पवन, अंजू बैंकर और एकता रानी निभा रहीं हैं।



