Deoghar: नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन नंदन पहाड़ इलाके में स्थित एक मकान से बीए पार्ट वन की छात्रा रूपा कुमारी का शव फांसी पर लटका हुआ पुलिस ने बुधवार की शाम को बरामद किया था। जिस घर में युवती के शव को बरामद किया गया था वह रूपा के ब्यॉय फ्रेंड का था। मृतका के शव का देर रात को ही पोस्टमार्टम करा दिया गया। पोस्टमार्टम के वक्त दंडाधिकारी के रूप में देवघर सीओ मोती लाल सोरेन उपस्थित थे। तीन डॉक्टरों की टीम ने मृतका का पोस्टमार्टम किया।
पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज
मृतका रूपा कुमारी के पिता चांदन थाना क्षेत्र के झिंगाझाल निवासी प्रभाकर चौधरी के बयान पर नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। मामले में मृतका के दोस्त निरंजन कुमार, नरेश मांझी और मंटू मांझी तीनों थाना सिमुलतला, ग्राम मचनातरी को आरोपी बनाया है। कहा है कि उसे एक लड़का और एक लड़की है। दोनों रांगामोड़ में भाड़े के कमरे में रहकर पढ़ाई करते थे। बुधवार को रांगामोड़ से मकान खालीकर बेलाबगान में नया डेरा में शिफ्ट किया था। निंरजन कुमार और मृतका रूपा में पहले से दोस्ती थी। निंरजन ने फोन कर रूपा को अपने सिविल लाइन नंदन पहाड़ स्थित घर पर बुला लिया।
रूपा के जाने के बाद प्रभाकर चौधरी के भांजा त्रिपुरारी कुमार ने चार बजे शाम को कॉल कर बताया कि रूपा निरंजन के घर पर गयी है। अभीतक नहीं लौटी है। जानकारी मिलते ही पहले वह अपने भांजा के घर पहुंचा उसके बाद वहां से निरंजन के घर पहुंचे। उनलोगों को देखकर निरंजन कुमार, नरेश मांझी और मंटू मांझी वहां से भाग गया। वे लोग रूपा को इधर-उधर खोजने लगे तो देखा की बीच वाले कमरे में गमछा के सहारे सिलिंग के छड़ से फांसी पर रुपए लटकी मिली। नगर पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है।