Deoghar: देवघर जिले के जाने-माने डेंटल सर्जन डॉ. राजीव रंजन ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। देवघर डेंटल क्लीनिक और अशोका अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राजीव रंजन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संयोजक के समक्ष मंगलवार को धनबाद के गोविंदपुर में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि अरविन्द केजरीवाल के कार्य शैली से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने का निर्णय लिया। ताकि अपने क्षेत्र, राज्य व देश के लिए कुछ बेहतर कर सकूँ। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश संयोजक डी एन सिंह के धनबाद गोविंदपूर स्थित पार्टी के आवासीय कार्यालय में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की साथ ही पार्टी के विचार धारा पर काम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता एवं संगठन विस्तार के प्रति अपने अनुभव को प्रदेश अध्यक्ष के सामने जाहिर किया है।
यहां बता दें कि डॉ. राजीव रंजन झारखंड कुर्मी महासभा के महासचिव भी हैं। डॉ. राजीव रंजन के साथ के. के. पी. रॉय (अध्यक्ष पटेल सेवा संघ मधुपूर), गोविंद बरनवाल, पिंटू यादव ने भी AAP पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।