
Dumka: दुमका जिला के जरमुंडी और बासुकीनाथ में अवैध लॉटरी का धंधा काफी तेजी से फल-फूल रहा है। अवैध लॉटरी जरमुंडी से ज्यादा बासुकीनाथ में बिक रहे हैं। सूत्रों की माने तो बासुकिनाथ में काफी सारे व्यापारी वर्ग के लोग रहते हैं ऐसे में रोजाना 500 से लेकर 5000 तक के लॉटरी खरीदते हैं। इस प्रकार जरमुंडी प्रखंड में रोजाना लगभग लाख रुपए की लॉटरी बिक रही है।

आश्चर्य तब होगा यह पूरा धंधा जरमुंडी थाना के आसपास ही चल रहा है। पान दुकान, चाय की दुकान, मोबाइल रिचार्ज की दुकान में लॉटरी विक्रेता पहुंचकर आसानी से लॉटरी को बेच कर निकल जा रहे हैं। अवैध लॉटरी संचालक मुख्य बाजार में ही बैठकर धंधे को संचालित कर रहे हैं। इस कार्य मे जरमुंडी थाना पुलिस के मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि अवैध लॉटरी बेचने वाले लोग बिना रोक-टोक आसानी से खुलेआम लॉटरी की बिक्री कर रहे हैं।

इस धंधे में कम आय वाले लोगों को भुगतान पड़ रहा है। लॉटरी की लत लग जाने के कारण घर बर्बाद हो रहे हैं। इन रोजमर्रा खाने कमाने वाले लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है।



