
Dumka: दुमका में एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। युवती अंकिता कुमारी को गम्भीर हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मोहल्ले की है । घटना की जानकारी पाकर कार्यपालक दंडाधिकारी चन्द्रजीत सिंह और एसडीपीओ नुर मुस्तफ़ा हॉस्पिटल पहुंच कर पूछताछ कर रहे हैं ।

जानकारी के मुताबिक दुमका में एक तरफा प्यार में एक युवक शाहरुख हुसैन ने 12वीं की छात्रा अंकिता कुमारी को उस वक्त पेट्रोल डालकर आग लगा दी जब वह अपने घर में सोई हुई थी। आज सुबह शाहरुख उसके घर पहुंचा और खिड़की से पहले उस पर पेट्रोल डाला और माचिस जला कर उसपर फेंक दिया और आग के हवाले कर दिया।

अंकिता के घर वालों ने बताया कि पिछले कुछ दिन से पड़ोस का ही एक लड़का शाहरुख लगातार अंकिता को परेशान कर रहा था। उसने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और लगातार फोन कर दोस्ती करने की बात कह रहा था । अंकिता ने जब नाराज़गी जताई तो शाहरुख ने कहा कि अगर मेरा कहा नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा और आज सुबह शाहरुख पेट्रोल लेकर पहुंचा और अंकिता को जान से मारने की नियत से इस घटना को अंजाम दे डाला।
इस मामले में जांच करने पहुंचे दुमका एसडीपीओ ने बताया कि मामला एकतरफा प्यार का है और शाहरुख ने अंकिता जलाकर मारने का प्रयास किया गया है । इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।


