
Giridih: मोदी 3.0 को लेकर भाजपा मिशन मोड पर आ चुकी है। झारखंड भाजपा भी इसको लेकर कमर कस ली है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद झारखंड भाजपा भी मिशन-2024 यानी आगामी लोकसभा चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने के लिए जुट गई है। इसके मद्देनजर प्रदेश भाजपा का 27, 28 और 29 अगस्त को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर गिरिडीह में आयोजित गया है।

प्रशिक्षण शिविर के व्यवस्था प्रमुख जिला सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव ,एंव जिला उपाध्यक्ष श्यामजी प्रसाद ने सोमवार को संयुक्त रूप से बताया कि तीन दिवसीय शिविर में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा , अन्नपूर्णा देवी , राज्य विघान सभा में विधायक दल के नेता बाबूलाल मंराडी , प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश , पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास.

तीनों राज्यसभा सांसद ,सभी 12 लोकसभा सांसद ,सभी 25 विधायक , राज्य के सभी पूर्व सांसद ,पूर्व विधायक ,सभी जिला प्रमुख ,महामंत्री , दल के सभी मंचों और मोर्चा के जिला प्रमुख समेत प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भाग लेंगे । व्यवस्था प्रमुखों ने कहा कि कार्यक्रम मधुबन के ” तलहठी भवन ” के भव्य परिसर होगा। इसकी तैयारी सभी स्तरों पर की जा रही है।



