
Dumka: शहर के अंबेडकर चौक पर स्टोन चिप्स लोडेड एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रक के नीचे ट्रक चालक दब गया। उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक असंतुलित होकर तेज गति से आ रहा था। ट्रक का पिछला हिस्सा किसी पेड़ से टकरा गया। अंबेडकर चौक पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतक ट्रक चालक कोडरमा जिला के नवलसाही गांव निवासी धरगांव का रहने वाला सुरेंद्र तिवारी है।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के कोनरा गांव निवासी बिरेंद्र कुमार साह के नाम से पंजीकृत है।


