
Deoghar/Madhupur: इन दिनों देवघर में प्रेमी युगल (Loving couple) की पिटाई का वीडियो वायरल (video viral) हो रहा है। मामला मधुपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए मधुपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) भी कर लिया है।

बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को मधुपुर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव की ओर मधुपुर नया बाजार का रहने वाला एक युवक और खलासी मोहल्ला की युवती बात कर रहे थे। दोनों को बात करता देख कुछ लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए और सवाल-जवाब करने लगे। गांव के लोगों ने पहले युवक-युवती के साथ मारपीट की फिर लड़की के परिजनों को फोन कर मौके पर बुला लिया। दोनों प्रेमी युगल के अलावा मौके पर एक और युवक मौजूद था। जिसकी भी पिटाई गांव के लोगों और लड़की के परिजनों द्वारा किया गया।

लड़की की माँ ने भी लड़कों की चप्पल से पिटाई की। युवकों की पिटाई के वीडियो में लोगों को ये कहते सुना जा रहा है कि मारो-मारो बस खून नहीं निकलना चाहिए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती अलग-अलग समुदाय से आते हैं।
इधर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन मोड में आई। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

आरोपी दो युवक समलाबहियार निवासी इम्तियाज अंसारी, महुआडाबर गांव निवासी मुन्ना अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि जलैया के दो युवक समीम और वसीम फरार बताए जा रहे हैं।


