
Ranchi: कांके थाना क्षेत्र स्थित बोडया में रविवार को तिरंगा झंडा लगाने के दौरान करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घर के लोग लोहे के रॉड में तिरंगा लगा रहे थे।

इसी दौरान लोहे का रॉट हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गया जिसकी चपेट में आने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों का आरती झा, विनीत झा और पूजा झा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कांके थाना की पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी है।


