Deoghar: जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित अल्फोंसा स्कूल के पास (Near Alphonsa School located in Jasidih police station area) पहाड़ी कोठी के समीप एक तालाब के पास से लगभग 14 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया गया है। उसकी हत्या धारदार हथियार से कर दी गई है। मृतक का नाम सूरज कुमार पिता चंदन कुमार है। मृतक जसीडीह थाना क्षेत्र के रतनपुर का रहने वाला है।
वह जसीडीह के एसडीएम पब्लिक स्कूल में 8 वीं वर्ग का छात्र था। जानकारी मिलते ही जसीडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह बुधवार शाम को घर से घूमने निकला था। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया।
गुरुवार को आसपास के लोंगों ने तालाब किनारे शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी उसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि वह अपने माता पिता का इकलौता संतान था। बेटे का शव देखकर उसके मां और पिता दहाड़ मारकर रोने लगे। इधर जसीडीह पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।