spot_img

Ranchi: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, हिरासत में लिये गये प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य नेता

Deoghar: चोरी के डक्टाइल पाइप लदा ट्रक जब्त

Ranchi: महंगाई और बेरोजगारी (inflation and unemployment) के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन के पास कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस के कार्यकर्ता राजभवन पहुंच कर प्रदर्शन करना चाहते थे। राजभवन के करीब भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वे बहसबाजी करने लगे और जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की। इसे रोकने के क्रम में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच थोड़ी धक्का-मुक्की हुई है।

कार्यकर्ता बैरिकेटिंग तोड़ते हुए राजभवन के गेट के पास पहुंच गये और प्रदर्शन करने लगे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई कांग्रेस नेता सुरक्षा व्यवस्था तोड़ते हुए राजभवन गेट के पास पहुंच गये और गेट के सामने ही धरने पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने धरने पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और विधायक दीपिका पांडे सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती वहां से उठाया और मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में रखा।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मंहगाई बढ़ाती जा रही है। खाद्य वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाना अलोकतांत्रिक सोच है।भाजपा सरकार ने पहला लोगों को बेरोजगार करने का काम किया और अब निम्नवर्गीय और मध्यम वर्गीय परिवार के थाली से निवाला छीनने का काम कर रही है। केन्द्र सरकार द्वारा आम जनता के हितों की अनदेखी का पुरजोर विरोध कांग्रेस करती रहेगी। दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार आज देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा की नीतियों के कारण आम जनता का जीना बेहाल हो गया है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!