
Deoghar: ए एस महाविद्यालय (A.S College) देवघर का 53वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धू कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. सोना झरिया मिन्ज उपस्थित थी। इस अवसर पर कुलपति का महाविद्यालय परिवार की तरफ से पारंपरिक संथाली नृत्य के द्वारा स्वागत किया गया और मानद उपाधि प्राप्त कर्नल प्रोफेसर डॉक्टर सोना झरिया मिन्ज को एनसीसी बटालियन के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कुलपति ने महाविद्यालय के डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन किया और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही खेल में बैडमिंटन कैरम शतरंज 100 मीटर 200 मीटर दौड़ कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि समय के अनुसार नई शिक्षा नीति के तहत तकनीकी संयंत्रों के इस्तेमाल के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना आवश्यक है। महाविद्यालय में दूसरे सत्र के लिए चल रहे नेक के कार्यों की भी जानकारी ली और आगे भी गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए सब को मिलकर काम करने को कहा। जितने भी वोकेशनल कोर्सेस हैं, उन्हें गुणवत्ता पूर्वक आगे बढ़ाना होगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और महाविद्यालय की उपलब्धियों को बताया। विश्वविद्यालय से प्रति कुलपति रजिस्ट्रार सीसीडी सी डीएसडब्ल्यू खेल निदेशक उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद कुमार, प्रो भारती प्रसाद, प्रो पी लता, डाक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर एनके द्विवेदी, ललित मरीक, रामकिशोर, दिलीप मरांडी, निशिकांत, उमेश कुमार, धीरेन्द्र कुमार आदि की भूमिका प्रशंसनीय रही।





