
Deoghar: श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में कांवरियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। बोल बम के नारों से पूरी बाबा नगरी गुंजयमान हो रही है। कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं।

राजकीय श्रावणी मेला 2022 के तीसरे सोमवारी को प्रातः 03:48 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया है।

तीसरी सोमवारी को लेकर रविवार के संध्या पहर से ही श्रद्धालु जलार्पण के लिये कतारबद्ध हैं। सभी श्रद्धालु बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। रूट लाइन पर सुरक्षा के पुख़्ता इन्तजाम हैं।
दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तैनात हैं। डीसी खुद पूरे मेला क्षेत्र और रूट लाइन का निरीक्षण कर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओ का सुगम जलार्पण जारी है।















