रांची: झारखंड में अनलॉक-6 में कई पाबंदियों से छूट मिली है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लॉकडाउन में कुछ शर्तों के साथ छूट देने का फैसला लिया गया।

अब 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन ली जायेंगी। सरकार ने कोचिंग संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दे दी है। अंतरराज्यीय बस सेवा भी चालू होगी। शादी समारोह में अब 100 लोग शामिल हो सकेंगे। रविवार को होटल और रेस्टोरेंट रात के 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है। हालांकि रविवार को बाजार खुले रहेंगे या नहीं, इस बारे में स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। विस्तृत गाईड लाइन जारी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा।
क्या-क्या मिली है छूट
- रविवार को आवश्यक सेवाओं के साथ राशन की दुकान खुली रहेंगी।
- कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की ऑफलाइन क्लास की अनुमति, स्कूल में पठन-पाठन का समय दिन के 12 बजे तक ही।
- कोचिंग संस्थान खोलने की अनुमति, वैक्सीन लेने के बाद 18 साल से उपर के छात्र जा सकेंगे कोचिंग।
- राज्य और केंद्र सरकार द्वारा आयोजित परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी।
- राज्य में इंटर स्टेट बस सेवा की भी शुरुआत होगी।
- शादी समारोह में 100 लोगों को शामिल हो सकेंगे।
- रविवार को होटल और रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।
- सरकारी व निजी कार्यालयों में उपस्थिति 100 फीसदी रहेगी।
- राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं होंगी।
जारी रहेंगे ये प्रतिबंध
- मंदिर व अन्य धार्मिक स्थल बंद ही रहेंगे।
- स्कूलों में प्रार्थना सभा पर प्रतिबंध रहेगा।
- जुलूस-प्रदर्शन पर रोक रहेगा।

Also Read:
- अपनी उम्र पूरी कर चुकीं सरकारी ‘धक्कामार’ गाड़ियों की ‘छुट्टी’ करने का Jharkhand सरकार ने बनाया प्लान
- America: मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत, ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका
- Hazaribagh: चंद्रगुप्त कोल परियोजना में नौकरी का वादा पूरा नहीं होने पर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मची रही अफरा-तफरी
- फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कार पलटने से Judicial Magistrate सोनम चतुर्वेदी की मौत
- West Bengal: खड़गपुर स्टेशन से 14 करोड़ रुपए बरामद, एक गिरफ्तार



