
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील राजीव कुमार को बंगाल की कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के जाने-माने वरिष्ठ वकील राजीव कुमार किसी मामले को लेकर कोलकाता गए हुए थे इसी दौरान कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों की माने तो अधिवक्ता राजीव कुमार अपने बेटे के साथ बंगाल घूमने गए थे, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी बंगाल में की गई है।


