Deoghar: झारखंड के देवघर व आसपास के इलाकों में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र काठमांडू, नेपाल से 147 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में रहा। रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता मापी गई है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 07 बजकर 58 मिनट पर आए नेपाल में आये भूकंप के झटके भारत में भी महसूस किए गए हैं। भारत में बिहार, झारखंड, बंगाल के कुछ हिस्से और गुवाहाटी में भी सुबह धरती के हिलने सूचना है। हालांकि अब तक किसी तरह के जान-मान के नुकसान की खबर नहीं है। सुबह 7.58 बजे 7 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए।