
N7 Exclusive: बाबा बैद्यनाथ की नगरी में जहां अपनी रोजी-रोटी चलाने वाले श्रावणी मेला के आयोजन से खुश हैं तो वहीं, कालाबाजारी करने वाले धंधेबाज उनकी खुशियों पर ग्रहण लगाने की तैयारी में हैं।

दरअसल, श्रावणी मेला के दरम्यान इन दिनों देवघर में जाली नोटों का धंधा तेजी से पनप रहा है। खासकर बाजार में 100 और 200 रुपये के जाली नोट खूब खपाये जा रहे हैं। ऐसे में जहां लोगों को सावधान रहने की जरूरत हैं। वहीं, दुकानदार परेशान भी हैं।

वैसे दुकानदार जिनकी रोजी-रोटी श्रावणी मेला के दौरान हुई कमाई के भरोसे ही चलती है उनके गल्ले में एक भी जाली नोट पूरी दिनभर की मेहनत पर पानी फेर जा रहा है।
परेशान दुकानदारों ने N7india.com को बताया कि बाजार में 100 और 200 के जाली नोट खूब मिल रहे। जो बिल्कुल असली नोट जैसा ही दिखता है। बहुत परख कर भी नोट लेने पर हर दूसरे दिन 1 या 2 जाली नोट मिल ही जा रहे हैं। जिससे घाटा लग जा रहा है।
दुकानदारों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि शहर में जाली के खिलाफ अभियान चलाकर इन नोटों को बंद कराएं। खासकर देवघर डीसी से गुजारिश की है कि जाली नोट के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


