N7 Exclusive: 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) उद्घाटन को बाबाधाम पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पार्टी कार्यकर्त्ता होने के नाते गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कोई कसर नहीं छोड़ी। डॉ. निशिकांत ने देवघर एयरपोर्ट का पूरा श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया तो वहीं निशिकांत दुबे के समर्थक व कार्यकर्त्ता बाबा नगरी में एयरपोर्ट की शुरुआत डॉ.निशिकांत की कोशिशों का नतीजा बताते हैं। यही वजह है कि अब जन मानस और भाजपा कार्यकर्त्ता अपने जननायक का स्वागत शाही अंदाज में करने की तैयारी कर रहे हैं।
30 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहली फ्लाइट पहुंचेंगी। इस पहली फ्लाइट के पहले यात्री गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे होंगे, जिन्होंने इंडिगो की दिल्ली टू देवघर फर्स्ट फ्लाइट की पहली टिकट बुक कराई है। सांसद निशिकांत के साथ फ्लाइट में उनके स्टार एमपीज़ साथियों और गणमान्य लोगों का काफिला भी होगा। जो दिल्ली वाली पहली फ्लाइट से बाबा बैद्यनाथ की धरती पर पहुंचेगे। जिनके स्वागत में देवघर में बैंड-बजे के साथ पुष्प वर्षा तक की तैयारी है।
गोड्डा लोकसभा के जनमानस और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देवघर एयरपोर्ट के बाहर ही सांसद निशिकांत और उनके साथियों का भव्य स्वागत किया जायेगा। शाही स्वागत के लिए कोलकाता से विशेष तौर पर महबूब बैंड को बुलाया गया है। देवघर एयरपोर्ट से शिवधाम (सांसद निशिकांत का आवास) तक के लिए काफिले में 12 घोड़े होंगे। 100 से ज्यादा बुलेट्स, दर्जनों दो पहिया वाहन, करीब 100 की संख्या में चार पहिया वाहन काफिले में मौजूद रहेंगे।
इतना ही नहीं भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के कार्यकताओं ने अपने जननायक निशिकांत दुबे का स्वागत पुरे रास्ते फूल बरसा कर रखी है। बेशक, ये क्षण ऐतिहासिक होगा। शायद ही किसी सांसद का स्वागत उसके संसदीय क्षेत्र में इस शाही अंदाज में किसी योजना के पूर्ण होने पर किया गया होगा।
यहां बता दें कि दिल्ली से देवघर (Deoghar to Delhi) की पहली फ्लाइट 30 जुलाई को उड़ान भरेगी। इस कॉमर्शियल फ्लाइट में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) के साथ कुल नौ सांसद रहेंगे। इंडिगो (Indigo) की इस कॉमर्शियल फ्लाइट के पायलट छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) होंगे। रूडी खुद फ्लाइट लेकर देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) पर उतरेंगे।
दिल्ली से देवघर आने वाली पहली फ्लाइट में आम लोगों के अलावा गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के साथ भोजपुरी के तीन बड़े स्टार सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) , दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav nirhua), रवि किशन (Ravi Kishan) समेत बैद्यनाथ आयुर्वेद के मालिक व सांसद अनुराग शर्मा (Anurag Sharma), पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shanwaz Hussain) दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा (Pravesh verma), यूपी के सांसद कमलेश पासवान (Kamlesh Paswan) व सुब्रत पाठक (Subrat Pathak) देवघर आयेंगे।
देवघर में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने के बाद सभी सांसद दूसरे दिन इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली वापस लौटेंगे।
दिल्ली से आनेवाली फ्लाइट का होगा जोरदार स्वागत
देवघर एयरपोर्ट व इंडिगो 30 जुलाई को दिल्ली से देवघर आने वाली पहली 180 सीटर की कॉमर्शियल फ्लाइट का स्वागत करने में जुटा है। इस फ्लाइट का वाटर सैल्यूट करने की भी तैयारी है।