
Deoghar: सर्पदंश के कारण एक महिला की हालत नाजुक हो गई है। घटना के संबंध में बताया गया कि जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के सिमराडीह गांव निवासी संध्या देवी रात को घर में सोयी हुई थी।

इस दौरान अचानक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे स्वजनों द्वारा गंभीर हालत में तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।



