
Deoghar: सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बेहनगा गावं के पास एक चार पहिया वाहन ने एक बाइक सवार को सामने से धक्का मार दिया और फरार हो गया। इस घटना में बाइक सारवां थाना क्षेत्र के नन्दलालडीह निवासी राजेश कुमार राउत की मौत हो गई।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के पिता जयदेव राउत ने कहा है कि उसका बेटा मेडिकल दुकान चलकर परिवार का भरणपोषण करता था। 23 जुलाई की शाम 6 बजे वह बासुकीनाथ से बाइक से घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान सोनारायठाड़ी के बेहनगा के पास एक चार पहिया वाहन ने सामने से टक्कर मार दिया औऱ मौके पर से फरार हो गया।

किसी तरह उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा है कि बाइक में धक्का मारने वाले वाहन का नम्बर प्लेट बाइक में फंस गया। पुलिस अब उक्त नम्बर प्लेट के सहारे वाहन को खोजने में जुट गई है।


