

रांची।

मंगलवार को अभियान निदेशक,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के द्वारा होम आईसोलेशन (Home Isolation) में रह रहे कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के लिए एडवाइजरी जारी किया गया है।
जिन व्यक्तियों में ये लक्षण दिखाई देता है व यदि आपको इनमें से कोई भी शिकायत हो:-

बुखार
खांसी
बदन में दर्द
थकावट
सूंघने की शक्ति खत्म
स्वाद की शक्ति खत्म
सांस लेने में कठिनाई
दस्त /पेट की तकलीफ
तो निबंधित चिकित्सक के मार्गदर्शन में निम्न का सेवन प्रारंभ किया जा सकता है:-
1. Doxycycline 100 mg – एक – एक गोली दिन में दो बार खाने के बाद पांच दिन तक ।
2. Ivermectin 12 mg – एक गोली रात में एक बार खाने के दो घंटे बाद – तीन रात तक |
3. Paracetamol 500 mg – एक गोली बुखार होने पर ।
4. Vitamin C Tab / Celin 500 – एक गोली दिन में एक बार एक महीने ।
5. Zinc Tab (50 mg)/ Asazinc/ZINCOVITIZirconia – एक गोली दिन में एक बार एक महीने ।
6. Vit D 2500 IU – एक गोली दिन में एक बार दस दिन तक ।
7.Montelucast and Levocetrizine – एक गोली रात में एक बार दस दिन तक ।
8. Pantoprazole 40 mg – एक गोली दिन में एक बार ।
9.Metronidazole/Metrogly 400 mg – दस्त होने पर एक-एक गोली दिन में तीन बार पांच दिन तक।
10. N- AcetyI Cysteine 600 mg – एक गोली रात में एक बार अधिक खाँसी होने पर ।

► दिन में पाँच बार गुनगुना पानी में नमक डालकर अथवा Betadine से गारगल करें ।
► एक ग्लास हल्दी वाले दूध का सेवन करें।

निकट के निबंधित चिकित्सक से तुरंत संपर्क कर तथा मार्गदर्शन प्राप्त करें । साथ ही परिवार के हर सदस्य का COVID-19 टेस्ट अवश्य करायें तथा कोविड समुचित व्यवहार का अनुपालन करें।



