
Patna : गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः
इस मंत्र के उच्चारण के साथ ए. एन. कॉलेज पटना के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के बी एड सत्र 2023- 25 और 2022 – 2024 के विद्याथियों के द्वारा शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
दोनों सत्रों के विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिक्षा, सामान्य शिक्षा से अलग कैसे है और यह पाठ्यक्रम कैसे उनके व्यक्तित्व को बदल देता है का अपना अनुभव सामने रखा।


शिक्षकों की ओर से वरीय प्रध्यापक डॉ. सन्तोष कुमार विश्वकर्मा ने शिक्षक दिवस के महत्त्व, अध्यापक-शिक्षा का उद्भव और विकास, शिक्षकों के कर्तव्य आदि पर विस्तार से अपनी बातें छात्राध्यापकों के बीच रखीं। विभागाध्यक्ष डॉ रीता सिंह ने बच्चों को कुशल अध्यापक बनने की शुभकामनाएं दीं।
स्वागत गान, रवि कुमार ,शिवानी , सुष्मिता, और अंशु ने प्रस्तुत किया गया। रूबी एवं प्रियंका के नृत्य, शिवानी की हास्य कविता, ज्योतिनन्दन एवं इंशा का पैरोडी, शुरभि, मनीष, रवि, नीरज के वक्तव्यों ने कार्यक्रम को जीवंत बनाया।
शिक्षक के बिन ये दुनिया क्या,
कुछ भी नहीं बस अंधकार यहाँ,
शत-शत नमन उन शिक्षकों को,
जिनके कारण रोशन सारा जहाँ।

इस सुंदर शब्दों के साथ मंच संचालक जाह्न्वी, सलोनी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। सन 2023 का यह शिक्षक दिवस समारोह के खूबसूरत यादों को जीवंत करते हुए समाप्त हुआ।


