Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के जलाथर के पास गुरूवार की अहले सुबह 4.30 बजे के आसपास एक तेज रफ़्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) पर निकले एक व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक का नाम अविनाश कुमार सिंह है। मृतक बांका जिला के कटोरिया का रहने वाला था।
पुलिस को दिये बयान में मृतक के पिता अखिलानन्द सिंह ने कहा है कि बहन के घर कुंडा थाना क्षेत्र के खिजुरिया आया था। सुबह करीब 4.30 बजे वह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। उसी दौरान अवैध बालू ट्रैक्टर चालक के द्वारा लापरवाही एवं तेज गति से चलाते हुए उसे धक्का मार दिया। इस घटना में उसके सिर पर पैर में गंभीर चोट लग गयी। इलाज के लिये जब सदर अस्पताल लाया जा रहा था रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।