
Deoghar: देवघर शहर के बैजनाथपुर के पास हुए सड़क हादसे में श्रावणी ड्यूटी करने आ रहा एक पारा शिक्षक घायल हो गया। घायल का नाम धीरेंद्र कुमार है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा का रहने वाला है।

धीरेन्द्र आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह घोरमारा में ही एक स्कूल में पारा शिक्षक है। श्रावणी मेला में उसकी ड्यूटी क्यू कॉम्प्लेक्स में लगी है। बुधवार को घर से वह ड्यूटी के लिए देवघर आ रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन से उसे धक्का लग गया।

इस घटना में उसके पैर और सिर में गंभीर चोट लग गई। सदर अस्पताल में धीरेन्द्र का इलाज जारी है।


