Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला, 2022 के दूसरे दिन 15 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ (Baba Baidyanath) पर जलार्पण करने के लिए कांवरियों का तांता लगा रहा। शुक्रवार को कुल 56,426 कांवरियों ने बाबा का जलार्पण किया।

इनमें से अर्घा जलार्पण करने वाले भक्तों की संख्या 40,218 रही, जबकि बाह्य अर्घा के द्वारा 15,306 एवं शीघ्रदर्शनम् कूपन के जरिये 902 कांवरियों ने जलार्पण किया।



