
Deoghar: राजकीय श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार की देर रात तैयारियों का जायजा लेने निकले. देवघर डीसी ने नेहरू पार्क स्तिथ इंट्रीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने नियंत्रण कक्ष (IMCR) से सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन कैमरा आदि के माध्यम से मेला क्षेत्र में हो रहे गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के उद्देश्य से शेष बचे कार्यों तय समय अनुसार पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व एजेंसी को दिया।

आगे उपायुक्त ने लाइव कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों की सुविधा को लेकर किये गए इंतजामों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से (आईएमसीआर) लाइव कंट्रोल रूम का काफी महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए कार्यों को जल्द पूर्ण करने की बात कही।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शिवगंगा सरोवर की साफ-सफाई के अलावा नेहरू पार्क स्तिथ होल्डिंग पॉइंट में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिकोण से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
शिवलोक परिसर का देवघर डीसी ने किया निरीक्षण
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिवलोक परिसर में देवघर दर्शन के साथ बन रहे भव्य पंडाल निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि स्थानीय कलाकारों के साथ शिवलोक परिसर में कलकत्ता से आये हुए कलाकारों द्वारा सभी प्रतिरूपों को तैयार किया जा रहा है, जिससे यहां आगन्तुक कांवरियों को देवघर से जुड़ी विभिन्न पहलुओं का दर्शन कराया जायेगा।
श्रावणी मेला का उद्घाटन कल
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि 14 जुलाई से 12 अगस्त तक चलने वाले राजकीय श्रावणी मेला, 2022 का शुभ उद्घाटन बुधवार यानी 13 जुलाई को झारखंड की सीमा पर कांवरिया पथ दुम्मा में मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग बादल पत्रलेख द्वारा सुबह 09:30 बजे किया जाएगा। इस दौरान मौके पर मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग श्री हफीजुल हसन के साथ अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहेंगे।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।










