
नई दिल्ली: भाला फेंक में 23 साल के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का यह पहला गोल्ड और कुल सातवां पदक है.

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है. भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है. उन्होंने भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

इससे पहले अभिनव बिंद्रा ने 2008 के ओलंपिक में भारत के लिए पहले व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था. बीजिंग ओलंपिक में पुरुषों की एयर राइफल स्पर्धा में जीत दर्ज की थी.
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत 7 मेडल जीत रिकार्ड दर्ज कर लिया है. भारत ने लंदन ओलंपिक-2012 में भी 6 मेडल अपने नाम किया था. वहीं टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल 7 पदक अपने नाम किया है.


