
Deoghar: उद्घाटन के 18 दिन बाद देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली (Deoghar to Delhi) के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी.
30 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट पर दिल्ली की पहली फ्लाइट लैंड करेगी. देवघर से दिल्ली हवाई सेवा के लिए इंडिगो एयरलाइंस को सिविल एविएशन ने स्लॉट अलॉट कर दिया है.

इंडिगो (Indigo) की 180 सीटर फ्लाइट प्रत्येक दिन दोपहर एक बजे दिल्ली से चलकर देवघर 2.45 बजे आयेगी और देवघर से 3.15 बजे चलकर शाम पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी. एक घंटे 45 मिनट में देवघर से दिल्ली की यात्रा पूरी होगी. 12 जुलाई के बाद देवघर से दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट की बुकिंग चालू हो जाएगी.

वही, आने वाले समय में इंडिगो फ्लाइट की समय-सारणी में भी बदलाव करने की तैयारी में है. देवघर से दिल्ली के किराया में भी रियायत दी जा सकती है.
बता दें कि 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी करेंगे.


