
Deoghar: कोविड काल के बाद श्रावणी मेला (Shravani Mela) में इस बार बाबाधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की (Heavy rush of devotees expected this year) उम्मीद है। इसको लेकर तमाम दुरुस्त तैयारियां की जा रही है। जिसकी समीक्षा देवघर पहुंचे झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा (DGP Neeraj Sinha) ने किया।

पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि दो साल बाद श्रावणी मेला का आयोजन हो रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने की सम्भावना है। साथ ही देवघर एयरपोर्ट शुरू हो रहा है तो भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर तमाम सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रहेगी ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो।


उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि देवघर पहुँचने वाले तमाम श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण तरीके से बाबा का जलार्पण कराया जा सके।


