
Deoghar: साइबर अपराधी (cyber criminals) आपको ठगने के लिए नये-नये तरीके इजाद कर रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। कई लोग बड़े आसानी से साइबर ठगों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गवां बैठ रहे हैं। देवघर में साइबर अपराधियों ने देवघर एयरपोर्ट पर जॉब (job at deoghar airport) दिलाने के नाम पर लोगो को ठगने का काम शुरू किया है।

ऐसा ही एक मामला जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दुधनिया से सामने आया है। दुधनिया की रहने वाली युवती फुलकुमारी से साइबर ठगों ने देवघर एयरपोर्ट पर टिकट चेंकिग की नौकरी दिलाने के नाम पर 21 हजार 550 रूपये की ठगी कर ली है।

फुलकुमारी ने आवेदन देकर साइबर थाना में मामले की शिकायत की है। कहा है कि उसके फोन पर दो अलग-अलग नंबर से फोन आया। जिसमें देवघर एयरपोर्ट में टिकट चेकिंग के लिये जॉब का ऑफर दिया। वह उसके झांसे में आ गयी। कॉल करने वाले ने जॉब प्राप्त करने के लिये विभिन्न चार्ज के नाम पर 3050, 2000, 6500 और 10 हजार रूपये की ठगी कर ली।
साइबर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


