
Deoghar: श्रावणी मेला, 2022 (Shravani Mela 2022) के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा व सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने क्यू काॅम्प्लेक्स, कमांड कन्ट्रोल सेन्टर, शीघ्रदर्शनम की नई व्यवस्था को लेकर किये जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया।

श्रावणी मेला के दौरान बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर क्यू काॅम्प्लेक्स का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने स्थायी स्पाईरल के चल रहे कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों को सही व गुणवतापूर्ण तरीके से करने का निदेश संबंधित एजेंसी को दिया। साथ हीं गर्मी को देखते हुए क्यू काॅम्पलेक्स के हाॅल को हवादार बनाने को लेकर किये जा रहे कार्यों को गति देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
मंदिर प्रांगण में शीघ्रदर्शनम की रहेगी नई व्यवस्था


इसके अलावे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल (RO) की दुरूस्त सुविधा के अलावा उमस से बचाव को लेकर एग्जोस्ट फेन, पंखा की सुविधा सुनिश्चित करने का निदेश दिया, ताकि गर्मी के दौरान वेंन्टीलेशन की व्यवस्था बेहतर बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही क्यू कॉम्प्लेक्स में अग्नि से सुरक्षा जलापूर्ति, बिजली व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रो की स्तिथि जांच कर आवश्यक सभी व्यस्थाओं को जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। मंदिर प्रांगण में शीघ्रदर्शनम की नई व्यवस्था को लेकर बनाये 08 स्कैनर गेट एवं शीघ्रदर्शनम होल्डिंग प्वाइंट के विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बन रहा कमांड कन्ट्रोल सेन्टर

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिवगंगा के समीप बनाये जा रहे कमांड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण करते हुए पूर्ण हो चुके कार्यों के अलावा चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए तय समय अनुरूप कार्यों को गुणवतापुर्ण तरीके से पूर्ण करने का निदेश संबंधित एजेंसी व अधिकारियों को दिया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न स्थानों पर लगाये जाने वाले सीसीटीवी कैमरा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।



