मुंबई।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्हें ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


इस बात की जानकारी अजित पवार ने खुद ट्वीट कर दी है. अजित पवार ने मराठी में लिखा है कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मेरी तबीयत बिलकुल ठीक है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर एहतियातन अस्पताल में भर्ती हूं.




