
Deoghar: जिले की जसीडीह पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर हनुमान मंदिर से चोरी मुकुट न सिर्फ बरामद किया बल्कि चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सिमरिया गांव से हनुमान मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति से मुकुट चोरी गई थी।

मिली जानकारी के मंगलवार की शाम जब स्थानीय लोग मंदिर आरती करने के लिए गए तो हनुमान मूर्ति से मुकुट को गायब पाया जिसके बाद जसीडीह पुलिस को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही जसीडीह थाना के इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह सदबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के पुनीत कुमार दूबे उर्फ छोटू दूबे को हिरासत में लिया और कडाई से पूछताछ की।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि राजेश कुमार दूबे उर्फ नुनू दूबे के साथ मिलकर उसने इस घटना का अंजाम दिया और मुकुट को बेच दिया है। जिसके बाद एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी पुनीत दूबे की निशानदेही पर देवघर नगर थाना के बरमसिया निवासी मो. जिकरूल शेख के घर छापेमारी कर मुकुट बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनो आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष भेज दिया है।
वही घटना के बाद से आरोपी राजेश दूबे फरार है। बताया जाता है कि आरोपी के खिलाफ जसीडीह थाना में कई मामले दर्ज हैं।


