Deoghar: देवघर पुलिस अधीक्षक (Deoghar SP) द्वारा जिले के देवघर नगर थाना, सारठ थाना और रिखिया थाना में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
नगर थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी ट्रेनिंग में जाने के उपरांत साइबर थाना में पदस्थापित पु0नि0 नागेन्द्र कुमार मंडल नगर थाना प्रभारी बनाये गए। वही नगर थाना में पदस्थापित पु0अ0नि0 शैलेश कुमार पांडेय को सारठ थाना और रिखिया थाना में पदस्थापित पु0अ0नि0 अमित कुमार को रिखिया थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा जसीडीह थाना में पदस्थापित पु0अ0नि0 यसवंत कुमार सिंह को प्रभारी बाबा मंदिर थाना प्रतिनुक्त किया गया है, वही पु0नि0 शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, मधुपुर अंचल को अगले आदेश तक पालाजोरी अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।