
Ranchi: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) की अवमाननावाद याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की बेंच में हुई। याचिका देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) को लेकर दायर की गयी है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने देवघर एयरपोर्ट शुरू नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की। कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को शोकॉज जारी किया है। साथ ही एयरपोर्ट की कमियों और निर्माण संबधी जानकारी कोर्ट को देने की बात की है।

जानकारी हो कि सांसद निशिकांत दुबे ने हाइकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। जिसमें देवघर एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने की मांग की गयी है। याचिका में कहा गया है कि झारखंड हाइकोर्ट ने पहले भी इससे संबधित एक मामले में आदेश जारी किया था। लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। अब तक देवघर एयरपोर्ट शुरू नहीं किया गया है। जबकि एयरलाइंस कंपनियां उड़ान शुरू करने में रुचि दिखा रही हैं।


